भारत

मोरबी पुल हादसा, हाईकोर्ट ने कही ये बड़ी बात

jantaserishta.com
24 Nov 2022 1:09 PM IST
मोरबी पुल हादसा, हाईकोर्ट ने कही ये बड़ी बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक 

अहमदाबाद: बीते दिनों हुए गुजरात के मोरबी पुल हादसे के मामले में गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. दरअसल, जिलाधिकारी ने मोरबी पुल हादसे के पीड़ितों को मुआवजे के वितरण की निगरानी के लिए अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है. यहां कोर्ट ने कहा कि मामले की रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद, हमारा मानना ​​है कि जहां तक ​​मृतक और घायलों के रिश्तेदारों को दिए जाने वाले मुआवजे का सवाल है तो यह बहुत कम है.
हाईकोर्ट ने गुजरात सरकार से पीड़ितों को उचित मुआवजा देने को कहा है. कोर्ट ने कहा कि इस स्तर पर घायलों के लिए 50,000 रुपये का मुआवजा भी कम है. चोटों का विवरण, अस्पताल में भर्ती, उपचार का विवरण, अंतरिम रिपोर्ट में सामने नहीं आ रहे हैं.
बता दें, कि गुजरात के मोरबी में मच्छुल नदी पर बना हैंगिंग ब्रिज टूट गया था. हादसे के वक्त इस पर 300-400 लोग मौजूद थे. सभी लोग नदी में गिर गए थे. हालांकि, इनमें से कुछ की जान बचा ली गई थी. इस हादसे में 135 लोगों की मौत हुई है. चौंकाने वाली बात ये है कि ब्रिज हादसे से 5 दिन पहले ही 7 महीने की मरम्मत के बाद खोला गया था. साथ ही ब्रिज खोलने से पहले फिटनेस सर्टिफिकेट भी नहीं लिया गया था. इस मामले में मरम्मत करने वाली कंपनी पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं.
गौरतलब है कि इस हादसे के बाद, गुजरात सरकार ने मृतकों के परिवार को 4 लाख और घायलों के परिवार को 50 हजार रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया था. वहीं, पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजा दिए जाने का ऐलान किया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story