भारत

मोरबी ब्रिज हादसा: अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिल रहे, देखें वीडियो

jantaserishta.com
1 Nov 2022 4:45 PM IST
मोरबी ब्रिज हादसा: अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिल रहे, देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट:आजतक 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी हादसे के पीड़ितों से मिलने से पहले उन अधिकारियों से मुलाकात की है जिन्होंने कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. पीएम की उस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला अस्पताल पहुंच गया है. सिविल अस्पताल में पीएम मोदी मोरबी हादसे के घायलों से मुलाकात करने वाले हैं. इससे पहले उनकी तरफ से घटनास्थल का मुआयना भी किया गया था.
गुजरात के मोरबी ब्रिज हादसे में अब तक 135 लोगों की मौत हो चुकी है. इससे पहले पीएम मोदी ने सोमवार को मोरबी में स्थिति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. इस दौरान पीएम मोदी ने मोरबी में चल रहे रेस्क्यू अभियान के बारे में भी जानकारी ली. उधर, मंगलवार सुबह भारतीय नेवी और एनडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू अभियान फिर से शुरू कर दिया. अभी भी कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story