भारत

चांद छुपा धुंए में... प्रदूषण के कारण करवा चौथ पर निराश हुईं सुहागिन महिलाए

Kunti Dhruw
4 Nov 2020 5:03 PM GMT
चांद छुपा धुंए में... प्रदूषण के कारण करवा चौथ पर निराश हुईं सुहागिन महिलाए
x

चांद छुपा धुंए में... प्रदूषण के कारण करवा चौथ पर निराश हुईं सुहागिनें

पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सुहागिन स्त्रियों ने आज करवा चौथ का व्रत रखा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सुहागिन स्त्रियों ने आज करवा चौथ का व्रत रखा है। इस व्रत की तैयारी तो वो लोग काफी समय से कर रही थीं, आज वो दिन भी आ गया जब सोलह शृंगार करके महिलाएं शाम के चांद का इंतजार कर रही हैं। देश के अन्य हिस्सों में तो महिलाओं ने चांद का दीदार कर अपना व्रत खोला, लेकिन राजधानी दिल्ली का नजारा कुछ और ही रहा।

दिल्ली एनसीआर में बीते 24 घंटों से भारी धुंध और कोहरे की चादर है। इसके कारण कई इलाकों में आसमान में करवा चौथ का चांद सुहागिन महिलाएं नहीं देख पाईं।

वायु प्रदूषण का प्रकोप दिल्ली में इस तरह बढ़ गया है कि पूरा आसमान धुंध की चादर से ढंक गया है। सुबह से इंतजार कर रही महिलाओं को चांद नजर नहीं आया। इसे लेकर महिलाओं के चेहरे पर मायूसी दिखी।

मालूम हो कि दिल्ली में चांद निकलने का समय 08:12 बजे शाम का बताया गया था, लेकिन 09:30 बजे तक भी कई इलाकों में चांद नजर नहीं आया।

गुरुग्राम सेक्टर-17 मंदिर के माधव आचार्य के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को ही यह व्रत किया जाता है। उन्होंने बताया था कि बुधवार शाम चार बजे से छह बजे तक संध्या पूजा का शुभ मुहूर्त था। दिल्ली में महिलाओं ने संध्या पूजा तो कर ली लेकिन प्रदूषण के कारण चांद ने उन्हें निराश किया।

Next Story