भारत
मामन खान की गिरफ्तारी पर बोले मूलचंद शर्मा, निर्दोष हैं तो डरने की क्या जरूरत
Shantanu Roy
16 Sept 2023 5:08 PM IST

x
सोनीपत। सोनीपत के लघु सचिवालय में आज जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और उन्होंने सोनीपत की जनता की समस्याओं को सुना। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने 12 समस्याओं में से आठ का मौके पर निपटारा किया और अधिकारियों को समस्याओं को जल्द निपटने के आदेश जारी किए।
इस दौरान मूलचंद शर्मा ने मामन खान की गिरफ्तारी पर बोलते हुए कहा कि यह पूरा मामला मेवात का नहीं बल्कि पूरे हरियाणा का है। इस पूरे मामले में जो भी दोषी होगा उसे पर कार्रवाई की जाएगी, अगर वो ठीक है तो डरने की जरूरत नहीं है, दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और कानून अपना काम कर रहा है। निर्दोषों को न्याय जरूर मिलेगा। वहीं मोनू मानेसर के कबूलनामे पर बोलते हुए कहा कि कानून हर पहलू पर कम कर रहा है। पुलिस जांच कर रही है निर्दोषों को न्याय जरूर मिलेगा।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana News Live
Next Story





