भारत

अगले 24 घंटे में केरल में दस्तक देगा मानसून, 15 तक मप्र में देगा दस्तक

Admin4
8 Jun 2023 9:53 AM GMT
अगले 24 घंटे में केरल में दस्तक देगा मानसून, 15 तक मप्र में देगा दस्तक
x
नई दिल्ली। अगले 24 घंटे में केरल में मानसून दस्तक दे सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक परिस्थितियां मानसून के दक्षिण अरब सागर के अन्य इलाकों में बढ़ने के अनुकूल हैं। भारत में 4 जून को मानसून केरल के तट पर दस्तक देगा। आम तौर पर दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून हर साल केरल में 1 जून के आस-पास दस्तक देता है। इसका 1 जून से 7 दिन पहले या 7 दिन बाद आना सामान्य है।विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले 24 घंटों में मानसून पूरे लक्षद्वीप, बंगाल की खाड़ी के साउथ वेस्ट, सेंट्रल और नॉर्थ ईस्ट के इलाकों की तरफ बढ़ सकता है।
मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लू चलने की भविष्यवाणी की है। लू की स्थिति तब होती है जब मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी इलाकों में कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है। उल्लेखनीय है कि विभाग ने पहले 04 जून को मानसून आने का पूर्वानुमान जारी किया था।
Next Story