भारत
संसद का मानसून सत्र, लोकसभा अध्यक्ष ने बुलाई बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक
jantaserishta.com
19 July 2023 12:32 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: 20 जुलाई से शुरू होने जा रहे संसद के मानसून सत्र के एजेंडे पर चर्चा करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज बुधवार को सदन की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की बैठक बुलाई है।
बैठक में लोक सभा की बीएसी में शामिल सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को बुलाया गया है। लोकसभा अध्यक्ष बिरला बीएसी की बैठक में सत्र के एजेंडे पर चर्चा करने के साथ ही सदन के सुचारू संचालन के लिए राजनीतिक दलों से सहयोग करने की अपील भी करेंगे।
लोक सभा अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में भाजपा एवं सरकार की तरफ से केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी के साथ ही कई अन्य मंत्री और सांसद मौजूद रह सकते हैं तो वहीं विपक्षी दलों की तरफ से कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, जेडीयू और डीएमके सहित कई अन्य दलों के लोक सभा में नेता भी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि, संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और यह 11 अगस्त तक चलेगा।
Tagsलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाओम बिरलालोकसभा अध्यक्षसंसद मानसून सत्रLok Sabha Speaker Om BirlaOm BirlaLok Sabha SpeakerParliament Monsoon Session
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





