भारत

केरल पहुंचा मॉनसून, बड़ी खुशखबरी आई

jantaserishta.com
29 May 2022 11:53 AM IST
केरल पहुंचा मॉनसून, बड़ी खुशखबरी आई
x

Monsoon Reaches Kerala: मॉनसून को लेकर मौसम विभाग का अनुमान सटीक साबित हुआ है. आज, 29 मई को मॉनसून ने केरल में एंट्री ले ली है. सामान्य समय से 3 दिन पहले मॉनसून ने केरल में एंट्री ली है.

अब आने वाले दिनों में केरल के बाकी इलाकों के साथा-साथ तटीय कर्नाटक और महाराष्ट्र में मॉनसून का सिस्टम आगे बढ़ेगा. मौसम विभाग ने पहले अनुमान लगाया था कि बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान 'आसनी' के प्रभाव से इस बार मॉनसून समय से पहले ही केरल पहुंचेगा.
मॉनसून वक्त से काफी पहले 16 मई को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह पहुंच गया था और च्रकवात के शेष प्रभाव के चलते इसके आगे बढ़ने के आसार थे.
मौसम विभाग की मानें तो आज बिहार और झारखंड के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. बिहार और झारखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story