भारत
उत्तराखंड में एक बार फिर मानसूनी बारिश का दौर, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
jantaserishta.com
11 Sept 2023 1:42 PM IST

x
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मानसूनी बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं है। प्रदेश में अगले 72 घंटे भारी बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक. सोमवार 11 सितंबर को पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर मौसम विभाग ने राज्य के सभी 13 जनपदों में गरज चमक के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश के देहरादून, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, चमोली, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, हरिद्वार और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं तेज गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना है जिसको लेकर इन जिलों में यलो अलर्ट जारी कर ऐतिहात बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में अगले तीन-चार दिन मूसलाधार बारिश की संभावना है जिसको लेकर मौसम विभाग ने 14 सितंबर तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में एक बार फिर मानसून की गतिविधियां तेज हुई हैं। उन्होंने बताया इस सप्ताह प्रदेश के अनेक हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, अगले 72 घंटे लगातार बारिश के चलते संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम भूस्खलन की संभावना है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के इस सप्ताह मानसून की एक्टिविटी तेज रहेगी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक फिलहाल मानसून की विदाई सामान्य समय सितंबर अंत तक ही होने की उम्मीद है।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड मौसमबारिशबारिश अलर्टUttarakhandUttarakhand NewsUttarakhand WeatherRainRain Alert
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





