
फाइल फोटो
नई दिल्ली Monsoon Update। भीषण गर्मी के बाद अब सभी को मानसून का बेसब्री से इंतजार है और ऐस में भारतीय मौसम विभाग की यह भविष्यवाणी सभी को राहत दे सकती है कि इस साल मानूसन केरल में समय से पहले 28 मई को ही दस्तक दे देगा। आमतौर पर केरल में हर वर्ष मानसून 1 जून को आता है, लेकिन मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि यह 28 मई तक केरल पहुंच सकता है। साथ ही IMD ने अंडमान-निकोबार में आने वाले तीन या चार दिन तक जोरदार बारिश की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि तौकते तूफान के कारण इस साल मानसून जल्दी दस्तक दे सकता है। गौरतलब है कि हाल ही पश्चिमी तट पर आए भीषण चक्रवाती तूफान के कारण गुजरात, महाराष्ट्र जैसे तटीय प्रदेशों में काफी नुकसान हुआ है और कई लोगों की जान भी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





