भारत

उत्तराखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय, पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश

jantaserishta.com
23 Sept 2023 1:44 PM IST
उत्तराखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय, पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश
x
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं हैं। प्रदेश भर में 26 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, आज प्रदेश के सभी जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा और उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में एक से तीन दौर की तीव्र वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story