भारत

दीवार गिरी: 1 की मौत, हुआ कुछ ऐसा...

jantaserishta.com
11 Aug 2022 1:42 PM IST
दीवार गिरी: 1 की मौत, हुआ कुछ ऐसा...
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जबकि घायल पत्‍नी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

कानपुर: कानपुर दक्षिणी के जूही नहरिया क्षेत्र में बंदरों की उछलकूद से एक जर्जर दीवार गिर गई और इसके नीचे सो रहे पति-पत्‍नी दब गए। इस हादसे में पति की मौत हो गई हैं जबकि घायल पत्‍नी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जूही नहरिया इलाके में इसरार अहमद का दो मंजिला मकान है। बुधवार की रात उनकी बेटी और दामाद छत पर सो रहे थे। भोर में करीब 5 बजे बगल में रहने वाले कौशर की छत की बाउंड्री की जर्जर दीवार पर कुछ बंदर उछलकूद कर रहे थे।
इसी दौरान करीब सात फिट ऊंची दीवार गिर गई और उसके नीचे सो रहे इसरार अहमद की बेटी मरियम और दामाद मेराज उर्फ अज्‍जू दब गए। परिवारवालों को सूचना मिली तो उन्‍होंने तत्‍काल दोनों को नजदीक के निजी अस्‍पताल पहुंचाया। वहां मेराज ने दम तोड़ दिया।
अस्‍पताल में मरियम का इलाज जारी है। जूही क्षेत्र के इंस्‍पेक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के बारे में परिवार की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story