भारत
बंदरों ने बचाई बच्ची की इज्जत, आरोपी बनाने वाला था हवस का शिकार
jantaserishta.com
23 Sept 2024 5:12 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया.
बागपत: बागपत के एक गांव में एक युवक छह साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर एक टावर पर ले गया. वहां कपड़े उतारकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. इसी बीच बंदरों का लड़ता हुआ झुंड मौके पर आ पहुंचा. बंदरों से डरकर आरोपी युवक बच्ची को छोड़कर फरार हो गया.
बच्ची को अपने साथ ले जाता हुए आरोपी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसके बाद पीड़िता के परिवारवालों ने युवक के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई है. मुकदमे के बाद पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. 19 सितंबर की सुबह 10 बजे डौला गांव के पास छह साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. तभी एक अज्ञात युवक वहां आया और बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया.
वह पहले बच्ची का हाथ पकड़कर बड़ी मस्जिद वाली गली में ले गया. उसके बाद वह उसका हाथ पकड़कर महल पर लगे टावर पर ले गया और उसके कपड़े फाड़कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर डरा रखा था.
इसी दौरान बंदरों का झुंड लड़ता हुआ टावर पर पहुंच गया. बंदरों को देखकर आरोपी बच्ची को यह धमकी देता हुआ फरार हो गया कि यदि इस घटना का किसी से जिक्र किया तो वह उसे और उसके परिवार के लोगों को जान से मार देगा. घटना के बाद बच्ची अपने घर पहुंची और परिवार के लोगों को जानकारी दी.
इसके बाद बच्ची को लेकर परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की. उधर, जिस समय आरोपी युवक बच्ची का हाथ पकड़कर अपने साथ ले जा रहा था. उसी दौरान दो गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरे में वह कैद हो गया. पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपी युवक की तलाश कर रही है.पुलिस ने गांव के लोगों को भी सीसीटीवी फुटेज दिखाई है, जिससे आरोपी युवक की पहचान हो सके. पुलिस ने इस घटना में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है.
Tagsबागपतबागपत न्यूज़बागपत पुलिसटावरदुष्कर्म का प्रयासBaghpatBaghpat NewsBaghpat PoliceTowerAttempt to Rape
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





