भारत

बंदरों ने 16 साल की लड़की को छत से गिराया, मौत

jantaserishta.com
3 Sept 2023 9:51 AM IST
बंदरों ने 16 साल की लड़की को छत से गिराया, मौत
x
बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है।
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के शिवाला कलां गांव में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदरों के एक झुंड ने 16 साल की एक लड़की को घर की छत से गिरा दिया। लड़की सानिया को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
सानिया के पिता शमशाद अहमद के मुताबिक, लड़की छत पर अकेले कपड़े सुखाने के लिए गई थी, तभी बंदरों के एक झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। लड़की जान बचाने की कोशिश में भागने लगी और इस दौरान वह छत से गिर गई और बेहोश हो गई। शिवाला कलां पुलिस स्टेशन के एसएचओ दीपक कुमार ने कहा, एक लड़की की घर की छत से गिरने से मौत हो गई। उसके परिवार ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजने से इनकार कर दिया। यह एक दुर्घटना थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story