भारत

बंदर ने उड़ाए 500-500 रुपये के नोट, जानिए कहां से लाया था पैसा

jantaserishta.com
16 Jun 2025 9:21 AM IST
बंदर ने उड़ाए 500-500 रुपये के नोट, जानिए कहां से लाया था पैसा
x
वीडियो वायरल.
नई दिल्ली: तमिलनाडु के मशहूर हिल स्टेशन कोडाइकनाल से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बंदर पेड़ की ऊंची डाल पर बैठकर 500-500 के नोट जमीन पर फेंकता नजर आ रहा है. ये घटना कोडाइकनाल के गुना केव्स के पास की बताई जा रही है, जहां इस बार गर्मियों में 5 लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचे हैं. ये जगह हाल ही में मलयालम फिल्म 'मंजुम्मल बॉयज' के बाद और ज्यादा मशहूर हो गई है.
खबरों के मुताबिक, एक बंदर ने कर्नाटक से आए कुछ पर्यटकों के बैग से 500-500 के नोटों का एक बंडल चुरा लिया. सबको लगा कि अब पैसे गए, लेकिन बंदर का अगला कदम और भी चौंकाने वाला था. वो पेड़ की सबसे ऊंची टहनी पर चढ़ा और एक-एक करके नोट निकालकर नीचे फेंकने लगा.
इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी पर्यटक ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बंदर नोटों को इंसानी अंदाज में फाड़ने की कोशिश करता है, फिर उन्हें नीचे फेंक देता है.
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि इन बंदरों को भी पता चल गया कि पैसे की क्या अहमियत होती है. वहीं कुछ लोगों ने सवाल किया कि क्या ये सच में 500 की नोट असली है.
कोडाइकनाल में बंदरों द्वारा पर्यटकों की चीजें छीनने की घटनाएं आम होती जा रही हैं. इससे पहले भी ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिसके किसी टूरिस्ट का मोबाइल, कभी स्नैक्स और अब कैश… बंदर हर चीज पर हाथ साफ करता दिखता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story