भारत

बंदर ने हवाई अड्डे के अंदर की उछल कूद, जूस के लिए मजे, देखें वायरल वडियो

jantaserishta.com
2 Oct 2021 12:43 PM IST
बंदर ने हवाई अड्डे के अंदर की उछल कूद, जूस के लिए मजे, देखें वायरल वडियो
x

नई दिल्ली. अभी तक आप बंदरों को गांव की गलियों, घरों या फिर शहर के मकानों पर उछल-कूद मचाते देखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी बंदर को हवाईअड्डे के लाउंज में उछल-कूद मचाते देखा है. अगर नहीं देखा है तो इस वायरल वीडियो में देख लीजिए. ये राजधानी के इंदिरा गांधी हवाई अड्डा (Delhi Indira Gandhi International Airport) के लाउंज का वीडियो है. आप वीडियो में देखेंगे कि एक बंदर मजे से एक दुकान पर रखे सामानों को निहार रहा है, उसे उठा रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

वीडियो में बंदर को आईजीआई एयरपोर्ट पर फूड सैंपल्स का आनंद लेते देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. 1 मिनट और 29 सेकंड के इस वीडियो में पहले तो बंदर को फूड प्लाजा के काउंटर पर बैठे देखा जा सकता है. जहां वह फूड सैंपल्स के मजे ले रहा है. बंदर एक डिश से दूसरी के पास जाता है और उसे चखता है.
इसके बाद वह जूस की बॉटल को नीचे गिरा देता है और फिर जूस पीता है. इसके बाद ये बंदर दूसरी ओर जाता है और फिर कुछ और खाने की कोशिश करता है. वहीं प्लाजा में बैठे लोग शांति से बंदर को निहारते रहते हैं और अपने-अपने काम में लगे रहते हैं. वहीं थोड़ी देर बाद ये बंदर खुद ब खुद बाहर भी चला जाता है.
इससे पहले 2018 में भी इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था. जिसे एक विदेशी पर्यटक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. यह पर्यटक व्यापार के चलते भारत आई थी. इस पर्यटक का नाम जेना कर्टिस था. जिसने जब फूड प्लाजा में बंदर को पार्टी करते देखा तो इसका एक वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया. जिसके बाद देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story