भारत

दुष्कर्म के मामले में जमानत पर छूटे आरोपी ने छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बनाया

jantaserishta.com
31 March 2026 1:18 PM IST
दुष्कर्म के मामले में जमानत पर छूटे आरोपी ने छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बनाया
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपी गिरफ्तार.
लखनऊ: लखनऊ के मोहन लालगंज से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक कपड़ा व्यापारी ने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया. फिर आरोपी मोनिस खान ने इस वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और उससे लगातार पैसों की मांग की. वहीं बदनामी के डर से किशोरी ने अपने ही घर के गुल्लक में जमा किए गए 50 हजार रुपये निकालकर आरोपी को सौंप दिए.
​इस पूरी घटना का खुलासा तब हुआ, जब घर से गुल्लक गायब होने पर पिता को शक हुआ. पिता द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर किशोरी टूट गई और उसने आपबीती बताई. पीड़िता ने बताया कि आरोपी मोनिस खान ने उसे संपर्क में रहने के लिए तीन अलग-अलग कीपैड मोबाइल फोन दिए थे और वह इंस्टाग्राम के जरिए भी उसे लगातार गालियां दे रहा था. साथ ही जान से मारने की धमकियां भी दे रहा था.
​पुलिस जांच में चौंकाने वाला तथ्य भी सामने आया है. आरोपी मोनिस खान एक आदतन अपराधी है. लगभग तीन साल पहले भी वह इसी गांव की एक अन्य 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और उसे बंधक बनाने के आरोप में जेल जा चुका है. मई 2023 में उसके खिलाफ नाबालिग के अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था.
​इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी मोनिस खान को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास (Criminal History) को खंगाल रही है. साथ ही उन मोबाइल फोनों को भी बरामद करने की कोशिश कर रही है, जो उसने किशोरी को दिए थे. पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story