भारत

जंगल में हो रहा था पैसों का बंटवारा, पुलिस ने चार को पकड़ा, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

jantaserishta.com
17 July 2021 5:15 PM IST
जंगल में हो रहा था पैसों का बंटवारा, पुलिस ने चार को पकड़ा, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
x
चारों के खिलाफ साइबर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है.

झारखंड में जंगल में साइबर ठगी के पैसों का बंटवारा करते हुए पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है. घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के खैराबनी की है. पकड़े गए साइबर अपराधियों के पास से नगद 2 लाख 20 हजार भी बरामद हुए हैं. इसके अलावा कई मोबाइल, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं. पकड़े गए साइबर अपराधियों में मुस्तकीम अंसारी, जितेंद्र राय और शत्रुघ्न गोराई शामिल हैं. चारों के खिलाफ साइबर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है.

जामताड़ा में साइबर ठगी, चार गिरफ्तार
जामताड़ा साइबर थाना के डीएसपी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पैसों के बंटवारे को लेकर सभी जंगल में पहुंचे थे. इसकी सूचना पुलिस को मिली थी. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों में मुस्तकीम और जितेंद्र के खिलाफ पूर्व से साइबर अपराध का मामला चल रहा है.
वे पुराने अपराधी हैं और पहले भी साइबर अपराध में लिप्त पाए गए हैं. झारखंड का जामताड़ा लंबे समय से साइबर अपराधियों का गढ़ बना हुआ है. कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां पर बल्क मैसेजिंग ऐप के जरिए लोगों संग धोखाधड़ी की जा रही है. कभी फोन पर मैसेज भेजा जा रहा है तो कभी सोशल मीडिया के जरिए भी साइबर फ्रॉड करने का प्रयास हो रहा है.
जामताड़ा-रांची में बढ़ा साइबर अपराध
बताया गया है कि इस साल जामताड़ा में जनवरी से मई महीने के बीच कुल 39 मामले साइबर क्राइम के दर्ज हुए हैं, वहीं 93 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. हैरानी की बात ये है कि अब साइबर अपराध के मामलों में झारखंड की राजधानी रांची भी जामताड़ा को टक्कर दे रही है. इस साल के आंकड़े बताते हैं कि रांची में जनवरी से मई के बीच साइबर क्राइम के कुल 57 मामले सामने आए हैं, वहीं सिर्फ एक की गिरफ्तारी हो पाई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story