भारत
डाकघर के अंदर लगे ATM से रुपये गायब, कैश जमा करने वाली कंपनी के कर्मचारियों पर शक
jantaserishta.com
10 Aug 2023 7:56 AM IST

x
मचा हड़कंप.
नोएडा: नोएडा के सेक्टर-19 स्थित प्रधान डाकघर के अंदर लगे एटीएम से रुपये गायब होने की सूचना पुलिस को मिली है। सूचना के मुताबिक करीब 4 लाख रुपए एटीएम से गायब हैं। एटीएम में किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ या तोड़फोड़ नहीं पाई गई है। एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी पर शक जाहिर किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-19 के मुख्य डाकघर परिसर में लगे एटीएम से कुछ कैश कम होने के संबंध में पोस्ट मास्टर ने सूचना दी। पुलिस ने जांच में एटीएम और सिक्योरिटी लॉक सही पाया। जिसके बाद एटीएम की देखरेख करने वाली कंपनी सिक्योर वैल्यू इंडिया लिमिटेड के किसी कर्मचारी पर शक जाहिर करते हुए तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पाया गया कि कंपनी के कुछ कर्मचारियों का मोबाइल नंबर बंद है। उनकी तलाश की जा रही है।
Tagsनोएडासेक्टर-19नोएडा पुलिसनोएडा न्यूज़डाकघरएटीएमnoidasector-19noida policenoida newspost officeatm
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





