भारत

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने इस विधायक से 8 घंटे की पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला

jantaserishta.com
22 Dec 2021 8:25 AM IST
मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने इस विधायक से 8 घंटे की पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला
x

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना नेता और विधायक रवींद्र वायकर से पूछताछ की. शिवसेना नेता से मुंबई स्थित ईडी कार्यालय में करीब 8 घंटे तक पूछताछ की गई. ईडी की पूछताछ के संबंध में वायकर ने कोई जवाब नहीं दिया.

ईडी के अधिकारियों ने उस मामले का ब्योरा भी साझा नहीं किया, जिसमें वायकर को पूछताछ के लिए बुलाया गया था. सूत्रों ने कहा कि वायकर और मामले से जुड़े कुछ अन्य लोगों को एजेंसी ने दो हफ्ते पहले अपना बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया था.
वायकर और कई अन्य शिवसेना नेता जैसे विधायक प्रताप सरनाइक, सांसद भावना गवली, पूर्व सांसद आनंदराव अडसुल के खिलाफ एजेंसी द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में ईडी द्वारा जांच की जा रही है. बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने एक जमीन से जुड़े मामले में वायकर और उनकी पत्नी पर आरोप लगाए थे.
बता दें कि शिवसेना नेता वायकर को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का करीबी माना जाता है और वह शहर के विभिन्न संगठनों और क्लबों के पदाधिकारी हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story