भारत

ब्रेकिंग: पत्रकार राणा अय्यूब को लेकर आई ये खबर

jantaserishta.com
13 Oct 2022 3:00 PM IST
ब्रेकिंग: पत्रकार राणा अय्यूब को लेकर आई ये खबर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पत्रकार राणा अय्यूब के खिलाफ गाजियाबाद की एक अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल की है. ईडी ने 2021 में यूपी पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच शुरू की थी. राणा अय्यूब पर राहत कार्यों के लए एनजीओ के फंड का दुरुपयोग करने का आरोप है.
ईडी की चार्जशीट में कहा गया है कि राणा अय्यूब की मंशा जनता को धोखा देकर चैरिटी के नाम पर करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने की थी.
ईडी का आरोप है कि राणा अय्यूब ने तीन कैंपेन शुरू किए थे और एक ऑनलाइन क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म केटो के जरिए करोड़ों रुपये जुटाए थे. जांच अधिकारियों का कहना है कि झुग्गी वालों, किसानों और असम, बिहार और महाराष्ट्र में राहत कार्यों के लिए तीन कैंपेन शुरू किए थे.
राणा अय्यूब को इन तीनों कैंपेन से 2.69 करोड़ रुपये की डोनेशन मिली थी, जिसमें से 80.49 लाख रुपये विदेशी मुद्रा में लिए गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story