मनी लॉन्ड्रिंग केस: सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर 18 जून को आएगा फैसला

न्यूज़ क्रेडिट: न्यूज़ 18
नई दिल्ली: आय से अधिक संपत्ति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को आज यानी मंगलवार को भी राहत नहीं मिली. दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब 18 जून को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा. इस तरह से सत्येंद्र जैन का जमानत के लिए इंतजार बढ़ गया है. बता दें कि इससे पहले सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





