भारत

जेल में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपियों को मिल रहीं अनुचित सुविधाएं, ईडी जेल सुपरिटेंडेंट को करेगा समन

jantaserishta.com
20 Jun 2023 3:41 PM IST
जेल में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपियों को मिल रहीं अनुचित सुविधाएं, ईडी जेल सुपरिटेंडेंट को करेगा समन
x
सेंट्रल जेल का प्रशासन एक बार फिर सवालों के घेरे में है।
रांची: रांची स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल का प्रशासन एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपियों के खिलाफ अदालत में दाखिल प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट (पीसी) में बताया है कि जेल के भीतर आरोपियों को अनुचित तौर पर सुविधाएं-सहूलियतें मुहैया कराई जा रही हैं। अब इसे लेकर ईडी जेल के सुपरिटेंडेंट हामिद अख्तर को समन जारी करने की तैयारी कर रही है।
ईडी ने जेल में बंद जिन आरोपियों को अनुचित लाभ देने का आरोप प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन में लगाया है, उनमें पूजा सिंघल और छवि रंजन के अलावा कारोबारी प्रेम प्रकाश, सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि रहे पंकज मिश्र, कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल के नाम शामिल हैं। प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन में छवि रंजन और प्रेम प्रकाश की जेल के भीतर मुलाकात का जिक्र किया गया है। चार्जशीट में कहा गया है कि दो आरोपी अवैध रूप से एक हाई सिक्योरिटी जेल के अंदर मिल रहे हैं। इससे यह साफ होता है कि साजिश अभी भी चल रही है।
रांची के जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आईएएस छवि रंजन बीते 5 मई को जेल भेजे गए थे। उसी दिन उन्होंने वीआईपी सेल में पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश के साथ बैठकी की थी। प्रेम प्रकाश भी मनी लॉन्ड्रिंग केस में पहले से जेल में बंद है। ईडी ने दोनों की मुलाकात का सीसीटीवी फुटेज जब्त किया था। बता दें कि बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के अधीक्षक हामिद अख्तर पहले से विवादों में घिरे रहे हैं। ईडी ने पहले भी एक बार समन जारी किया था, लेकिन उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए पेश होने से इनकार कर दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story