भारत

सिलेंडर की डिलीवरी के समय मांगा जाता है Extra पैसा, जाने क्या करना चाइए?

jantaserishta.com
6 Jan 2021 5:21 PM IST
सिलेंडर की डिलीवरी के समय मांगा जाता है Extra पैसा, जाने क्या करना चाइए?
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली. अगर आप हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) सब्सक्राइबर है तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए. एलपीजी सिलेंडर के लिए पेमेंट को लेकर एचपीसीएल ने एक खास जानकारी दी है. अब आपको एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी के समय डिलीवर ब्वॉय (Gas Delivery Boy) को कोई चार्ज देने की जरूरत नहीं है.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सूचना के अधिकार के हवाले से एक कहा गया है कंपनी ने साफ तौर पर कहा है कि ग्राहकों को गैस डिलवर करने वाले व्यक्ति को डिलीवरी चार्ज देने की जरूरत नहीं है. आरटीआई के जरिए आवदेन करने के बाद एचपीसीएल ने इस बारे में जानकारी दी है.
एचपीसीएल ने अपने जवाब में कहा कि गैस डिस्ट्रिब्युटर की यह जिम्मेदारी है कि वो ग्राहकों के दरवाजे पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी करे. किसी भी बिल्डिंग या फ्लैट के किसी भी फ्लोर पर गैस डिलीवरी के लिए कोई चार्ज नहीं देना होता है. ग्राहक को केवल बिल में दिए गए अमाउंट का ही पेमेंट करना है.
हैदराबाद के करीन अंसारी ने एक आरटीआई के जरिए एचपीसीएल से यह सवाल पूछा था. उन्होंने आरटीआई के जरिए यह जानकारी तब मांगी, जब उनसे डिलीवरी ब्वॉय द्वारा एक्स्ट्रा पैसे मांगा गया.
एचपीसीएल ने कहा कि ग्राहक इस अतिरिक्त चार्ज को देने से मना कर सकते हैं. ऐसा कोई नियम नहीं है, जिसके तहत गैस डिस्ट्रिब्युटर एलपीजी सिलेंडर डिलीवर करते समय ग्राहकों से डिलीवरी चार्ज वसूलें. बिल में दिए गए अमाउंट से ज्यादा नहीं वसूला जा सकता है.
आरटीआई रिप्लाई में कंपनी ने सुझाव दिया है कि ग्राहक डिलवरी करने वाले व्यक्ति या गैस डिस्ट्रिब्युटर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story