भारत

टिकट के बदले पैसा: विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने कहा, खारी ने कम से कम 10 लोगों को रेप के मामले में फंसाया

jantaserishta.com
17 Nov 2022 2:42 PM IST
टिकट के बदले पैसा: विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने कहा, खारी ने कम से कम 10 लोगों को रेप के मामले में फंसाया
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने गुरुवार को एमसीडी टिकट बिक्री मामले में शिकायतकर्ता गोपाल खारी को एक 'एजेंट' बताते हुए कहा कि वह 50 मामलों में शामिल रहा है और कम से कम 10 लोगों को रेप के मामलों में फंसा चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह, डीडीए के एक निदेशक स्तर के अधिकारी को ब्लैकमेल कर रहा था। वह अपने रिश्तेदारों की पिटाई भी कर चुका है।
मामले में पूछताछ के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के कार्यालय पहुंचे त्रिपाठी मीडिया से बात कर रहे थे।
उन्होंने मामले में गिरफ्तार ओम सिंह को अपना साला बताए जाने पर कहा कि कि वह मेरे रिश्तेदार नहीं हैं। मेरी पत्नी का उपनाम पांडेय है।
वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एसीबी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है।
जांच के दौरान एकत्र किए गए साक्ष्यों और डिजिटल सबूतों से उनका सामना कराया जा रहा है।
एसीबी ने बुधवार को त्रिपाठी के कथित साले ओम सिंह, उनके सहयोगी शिव शंकर पांडे उर्फ विशाल पांडे और प्रिंस रघुवंशी को कमला नगर वार्ड (69 नंबर) के एमसीडी टिकट को 90 लाख रुपये में कथित रूप से बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story