भारत
मोनालिसा की बॉलीवुड में एंट्री, महाकुंभ की वायरल गर्ल के नाम से चर्चित
jantaserishta.com
30 Jan 2025 5:00 PM IST

x
चमक गई किस्मत.
इंदौर/प्रयागराज: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की प्रयागराज आने से किस्मत ही चमक गई है। माला बेचते-बेचते मोनालिसा अपनी नीली भूरी और नीली आंखों के कारण वायरल हुई। अब मोनालिसा की बॉलीवुड में एंट्री हो गई है। मशहूर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी अगली फिल्म के लिए मोनालिसा को साइन किया है। दो अभिनेत्रियों वाली इस फिल्म में मोनालिसा की भी उनमें से एक यानी लीड रोल रहेंगी। मोनालिसा महाकुंभ में माला बेचने के लिए परिवार के साथ आई थी। इसी दौरान कुछ यूट्यूबरों ने उसका वीडियो बनाया और देखते ही देखते वह सोशल मीडिया पर छा गई थी। उसकी लोकप्रियता इतनी ज्याद बढ़ गई कि उसे खुद को छिपान पड़ गया था। यूट्यूबरों और मीडिया चैनलों ने इसके बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ा तो उसे भागकर वापस अपने घर इंदौर आना पड़ गया।
डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने गुरुवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि उन्होंने मोनालिसा को अपनी आगामी फिल्म ''द डायरी ऑफ मणिपुर'' के लिए चुना है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित है और मोनालिसा इसकी दो नायिकाओं में शामिल होंगी। मिश्रा के मुताबिक मोनालिसा की सादगी से प्रभावित होकर उन्होंने उसे अपनी फिल्म में मौका देने का फैसला किया। उन्होंने बताया मैंने मोनालिसा और उसके परिवार से उनके घर जाकर मुलाकात की है। वे मोनालिसा के मेरी फिल्म में काम करने के लिए राजी हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि यह सच है कि मोनालिसा ने अपने जीवन में कभी अभिनय नहीं किया है, लेकिन इसे उन्होंने एक चुनौती के रूप में लिया है। मिश्रा ने कहा कि हम ट्रेनिंग के जरिये मोनालिसा को अभिनय का प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद अप्रैल में उसके साथ फिल्म शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि इन दिनों सोशल मीडिया पर कई युवतियां सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए अश्लील रील बना रही हैं। मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि मोनालिसा सरीखी एक गरीब परिवार की सादगी भरी लड़की भी मनोरंजन जगत में काम करके आगे बढ़ सकती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





