भारत
'मम्मी मुझे और पापा को पीटती है' , बच्चे का आग की तरह वायरल हुआ वीडियो
jantaserishta.com
30 Sept 2023 3:05 PM IST

x
DEMO PIC
अजीबो-गरीब मामला सामने आया है।
अलीगढ़: अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सुरक्षा विहार में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक बच्चे ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर पुलिस से मदद मांगी है। वीडियो में बच्चा कहता दिख रहा है कि पुलिस अंकल, मम्मी मारती हैं, पापा से बर्तन साफ कराती हैं। मेरी फेमिली को बचा लो। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पूरे मामले को परामर्श केन्द्र में निपटाने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस के अनुसार एक कंपाउंड निवासी युवक परिवहन निगम में इलेक्ट्रिशियन है। उसने दस साल पहले क्वार्सी इलाके की युवती से प्रेम विवाह किया था। परिवार में दो बच्चे हैं। बीते दिनों दंपति के बीच अनबन हो गई। तब से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इन दोनों बच्चों में से एक दस वर्षीय बेटे की एक 29 सेकेंड की वीडियो वायरल होने लगी।
वीडियो में बच्चा कहता दिख रहा है कि पुलिस अंकल, मम्मी मुझे व पापा से मारपीट करती हैं, पापा को रोज-रोज जेल भेजने की धमकी देती हैं, घर के बर्तन साफ कराती है। प्लीज अंकल मुझे व मेरे परिवार को बचा लो। यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया तो थाना पुलिस हरकत में आ गई। वहीं,पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
अलीगढ़ के सीओ द्वितीय विशाल चौधरी ने कहा कि दंपती के बीच आपस में विवाद चल रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए परिजनों से संपर्क किया गया है। दोनों को परिवार परामर्श केन्द्र बुलाया गया है।
Tagsअलीगढ़बन्नादेवी थानापुलिसमम्मीपापासोशल मीडियावीडियो वायरलAligarhBannadevi police stationpolicemomdadsocial mediavideo viral
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





