
x
DEMO PIC
6 घायल.
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको के सोनोरा राज्य के सैन लुइस रियो कोलोराडो शहर में एक व्यक्ति ने बार में जलती हुई एक चीज फेंक दी। इस घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति को महिलाओं के साथ बदतमीजी करने के चलते बार से निकाल दिया गया था। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, मेक्सिको में अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोनोरा अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने एक बयान में बताया कि शनिवार की सुबह, एक स्टाफ द्वारा निकाले जाने के बाद गुस्से में आकर अज्ञात व्यक्ति ने बार के दरवाजे पर एक जलती हुई चीज फेंक दी।
बयान में कहा गया, "कई गवाहों के अनुसार, युवक बार में महिलाओं के साथ बदतमीजी कर रहा था, इसलिए उसे निकाल दिया गया था। बाहर निकाले जाने से भड़का आरोपी वापस लौटा और बार के दरवाजे पर 'मोलोटोव' बम फेंक दिया, जिससे यह घटना हुई।" घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सैन लुइस रियो कोलोराडो के मेयर सैंटोस गोंजालेज यसकस ने हमले को "त्रासदी" करार दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





