भारत

16 साल की लड़कीं से की छेड़खानी, दो लोग गिरफ्तार

Admin4
22 Feb 2024 10:04 AM GMT
16 साल की लड़कीं से की छेड़खानी, दो लोग गिरफ्तार
x
अल्मोड़ा। वृद्ध जागेश्वर के पास शौकियाथल क्षेत्र एक बार फिर चर्चा में है। यहां पर जंगल में 16 साल की लड़कीं से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भी क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। दन्या पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की है।
21 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली की एक 16-17 साल की लड़कीं जो मानसिक रुप से अस्वस्थ है। लड़की को 2 लड़के मोटर साइकिल में बैठाकर शौकियाथल जंगल की ओर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती छेड़खानी व बदतमीजी कर रहे हैं।.
थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी ने दोनों को गिरफ्तार कर मोटर साइकिल को सीज की। लड़की के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पॉक्सो सहित अन्य मामलों में रोशन कुमार (23) पुत्र संतराम, निवासी फुलई, आशीष कुमार (19) पुत्र जीवन राम निवासी फुलई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
Next Story