भारत
दिनदहाड़े छेड़छाड़: बुजुर्ग महिला से अश्लील हरकत...CCTV में रिकॉर्ड हुआ सब, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
5 Dec 2022 11:08 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली.
उल्हासनगर: महाराष्ट्र के उल्हासनगर में हैरान कर देने वाली घटना CCTV कैमरे में कैद हुई. जहां एक 12 साल का लड़का बुजुर्ग महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करता हुआ पकड़ा गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नाबालिग होने के चलते पुलिस ने लड़के के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. साथ ही पीड़ित बुजुर्ग महिला की तरफ से भी पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली.
वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि सुनसान गली से एक बुजुर्ग महिला गुजर रही है. तभी पीछे से नाबालिग आता है और बुजुर्ग को हाथ से इशारा कर कुछ कहता है. जब महिला मना कर देती है तो वो उसे पकड़ लेता है और पास की ही सुनसान गली में धकेलने की कोशिश करता है. लेकिन महिला किसी तरह से खुद को छुड़वाने में कामयाब होती है और लड़के को धमकाते हुए कुछ कहती है. लेकिन लड़का फिर बुजुर्ग को पकड़ने की कोशिश करता है. लेकिन पीछे से आती एक महिला को देख रुक जाता है.
इस घटना पर पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग महिला ने शिकायत करने से इनकार कर दिया है. वहीं थाने में नाबालिग के साथ उसके परिजनों को भी बुलाया गया था. चूंकि महिला ने शिकायत दर्ज नहीं कराई तो समझाइश देकर छोड़ दिया गया. वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्से का माहौल है. पुलिस द्वारा बच्चे की काउंसलिंग कराई जाने की बात भी कही जा रही है.
बता दें, हाल ही में मुंबई के खार इलाके से एक वीडियो वायरल हुआ था. जहां दो युवकों ने एक कोरियन लड़की को सरेआम बीच सड़क पर सबके सामने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





