भारत
ICU में घुसकर छेड़छाड़, डॉक्टर को बनाया निशाना, पुलिस ने क्या जानकारी दी?
jantaserishta.com
31 Aug 2024 9:30 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
एफआईआर दर्ज.
बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर के नगर क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ आईसीयू में घुसकर छेड़छाड़ की गई। महिला चिकित्सक के बार-बार मना करने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पीड़िता ने अस्पताल के मैनेजर से शिकायत की, किंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने नगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अभी कोलकत्ता में महिला चिकित्सक से दरिंदगी का मामला तूल पकड़ा हुआ है। ऐसे में कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम कवायद की जा रही है। इसके बावजूद नगर कोतवाली क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में महिला चिकित्सक से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली में एक कालोनी में रहने वाली पीड़ित महिला चिकित्सक ने बताया कि वह निजी अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर है।
पीड़िता के अनुसार 29 अगस्त को अस्पताल में राउंड पर थी। जब वह राउंड लेते हुए आईसीयू पहुंची, तो वहां अस्पताल मालिक का रिश्तेदार गोपाल पुत्र नामालूम भी पहुंच गया। आरोपी ने आईसीयू के अंदर ही उसके साथ बदतमीजी करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इस पर पीड़िता ने अस्पताल के मैनेजर से शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में उसे आरोपी से खतरा बना हुआ है।
नगर पुलिस ने आरोपी गोपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





