भारत

बेहोश महिला मरीज के साथ छेड़खानी, अस्पताल के कंपाउंडर पर केस दर्ज, तलाश जारी

jantaserishta.com
17 Jun 2021 8:25 AM IST
बेहोश महिला मरीज के साथ छेड़खानी, अस्पताल के कंपाउंडर पर केस दर्ज, तलाश जारी
x

DEMO PIC

अस्पताल के मालिक चिकित्सक से पूछताछ की जा रही है और वहां लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जा रहा है.

मथुरा. निजी अस्पताल के एक कंपाउंडर पर भर्ती बेहोश महिला मरीज के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है. छेड़खानी के आरोपों के बाद कंपाउंडर फरार चल रहा है. पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में महिला पेट की बीमारी का इलाज कराने आई थी. परिजनों ने कंपाउंडर राम गुर्जर पर बेहोशी की स्थिति में गलत इरादे से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
पुलिस उपाधीक्षक (शहर) वरुण कुमार ने बताया, पीड़िता के पिता की तहरीर पर कार्यवाही की जा रही है. महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है.
उन्होंने बताया कि पीड़िता को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां रात में उसके साथ यह घटना हुई. कुमार ने कहा कि इस मामले में अस्पताल के मालिक चिकित्सक से पूछताछ की जा रही है और वहां लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story