भारत

स्कूल में छात्रा के साथ छेड़छाड़, बिगड़ी शिक्षक की नीयत

jantaserishta.com
22 Sept 2024 5:28 PM IST
स्कूल में छात्रा के साथ छेड़छाड़, बिगड़ी शिक्षक की नीयत
x
सांकेतिक तस्वीर
किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया.
अहमदाबाद: बोटाद जिले के एक गांव के प्राथमिक स्कूल में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. यह एक शिक्षक अपने ऑफिस में छात्रा को बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था. ऐसा करते हुए किसी ने छुपकर वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया. इसके बाद गांव में हंगामा खड़ा हो गया.
देखते ही देखते पूरे गांव के लोग सड़कों पर उतर आये और शिक्षक को सजा देने की मांग के साथ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है. उधर, अभिभावक ने शिक्षक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. इसके बाद पुलिस ने 32 वर्षीय शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तारी के बाद छात्रा के परिवार और अन्य अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. शिक्षक आनंद कुमार जनवरी 2019 से इस स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत था. अभिभावकों की शिकायत के आधार पर बोटाद पुलिस ने शिक्षक आनंद कुमार जानी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है.
शिक्षक आनंद कुमार के दुर्व्यवहार का वीडियो देखकर लोगों का गुस्सा फूट रहा है. गांव की महिलाओं ने शिक्षक के खिलाफ प्रदर्शन किया. भावनगर-राजकोट हाइवे रोड पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ लोग उतर आए और भगदड़ मच गई. लोग शिक्षक को ऐसी सजा देना चाहते थे, जिससे समाज में एक उदाहरण स्थापित हो. पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story