भारत
छेड़खानी: मूक बधिर महिला को बनाया निशाना, अनोखी सजा मिली
jantaserishta.com
8 March 2026 5:00 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
वीडियो हुआ वायरल.
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में एक मूक बधिर महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसे अनोखी सजा दे डाली. पहले युवक पर 5001 रुपये का जुर्माना लगाया गया, फिर उसका सिर मुंडवाकर काला टीका लगाया गया और पूरे गांव में घुमाया गया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं मामले को लेकर डीएसपी ईस्ट-1 ने कहा है कि वीडियो की जांच की जा रही है.
दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के बसंत पंचायत का बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार एक युवक ने गांव की ही एक मूक बधिर महिला के साथ छेड़खानी कर दी. घटना की जानकारी जैसे ही महिला के परिजनों और ग्रामीणों को हुई, लोगों ने युवक को पकड़ लिया.
इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई, जहां युवक पर 5001 रुपये का जुर्माना लगाया गया. इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने युवक का सिर मुंडवाकर उसके माथे पर काला टीका लगाया और गले में गमछा डालकर पूरे गांव में घुमाया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मूल रूप से सीतामढ़ी जिले का रहने वाला है, लेकिन उसका परिवार लंबे समय से औराई थाना क्षेत्र के बसंत पंचायत में रह रहा है.
युवक के पिता काफी गरीब हैं और भुजा बेचकर परिवार का गुजारा करते हैं. घटना के बाद पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं. वहीं पूरे मामले को लेकर डीएसपी ईस्ट वन, अलय वत्स ने बताया कि औराई थाना क्षेत्र से वायरल वीडियो से जुड़ा एक मामला संज्ञान में आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अगर मामला सत्य पाया जाता है तो फिर पुलिस के तरफ से विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





