
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पटना: पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के ढेलवां इलाके में मनचले युवक की करतूत सामने आयी है। एक किशोरी के साथ मनचले ने घर में घुसकर छेड़खानी की। वह तलवार लेकर उसके घर में घुस गया। घटना बीते सोमवार की रात की है। किशोरी को काफी समय से मनचला परेशान कर रहा है। इस कारण उसने 20 दिनों से कोचिंग जाना भी छोड़ दिया है।
इधर, छेड़खानी की शिकायत लेकर वह रामकृष्णानगर थाने पहुंची लेकिन वहां किसी ने भी उसकी परेशानी नहीं सुनी। अंत में परेशान होकर पीड़िता एसएसपी डॉ. मानवजीत सिंह ढिल्लों से मिलने उनके दफ्तर पहुंची। एसएसपी उस वक्त दफ्तर में मौजूद नहीं थे। दूसरी ओर रामकृष्णानगर के थानेदार जहांगीर आलम ने बताया कि अगर कोई शिकायत लेकर पहुंचेगा तो कार्रवाई होगी। छात्रा के परिवारवालों का कहना है कि स्थानीय पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही है। मदद करने के बजाय पुलिस उन्ही पर सवाल उठा रही है।
पीड़ित छात्रा ने खुद से ही एक वीडियो जारी कर अपनी आपबीती सुनाई। छात्रा ने दो वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। दोनों वीडियो में आरोपित युवक मैरून रंग की शर्ट पहने दिखायी दे रहा है। उसके हाथ में तलवार भी दिख रही है। उसने छात्रा को चाकू मारने की धमकी भी दी है।
पीड़ित छात्रा नौवीं कक्षा में पढ़ रही है। छात्रा के अनुसार युवक उसके पड़ोस में रहता है। कोचिंग आते-जाते युवक रास्ते में छेड़ता है। 20 दिन पहले मनचले युवक, जिसका नाम राहुल बताया जा रहा है, ने रास्ते में उसका दुपट्टा खींच लिया। उसके बाद छात्रा ने कोचिंग जाना भी बंद कर दिया। उसकी दो बहनें भी अब पढ़ाई करने नहीं जातीं हैं। परिवार वाले डर के चलते घर का दरवाजा बंद रख रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





