भारत

हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाले में फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोपी को ईडी ने रिमांड पर लिया

jantaserishta.com
9 April 2024 3:08 PM IST
हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाले में फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोपी को ईडी ने रिमांड पर लिया
x
रांची: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोपी मोहम्मद सद्दाम को ईडी ने प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है। पीएमएलए की विशेष अदालत ने उसकी चार दिन की रिमांड को मंजूरी दी है।
सद्दाम जमीन के फर्जीवाड़े के दो अलग-अलग मामलों में पहले से जेल में बंद है। अब उससे हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाले में पूछताछ की जाएगी। ईडी ने पिछले साल सद्दाम के ठिकाने पर छापेमारी में 36 भूखंडों के डीड बरामद किए थे। जानकारी मिली है कि इनमें से कुछ डीड उस जमीन के भी हैं, जिस पर अवैध कब्जे के मामले में ईडी ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ कार्रवाई की है। सद्दाम ने इस जमीन का फर्जी डीड तैयार किया है।
बता दें कि ईडी ने रांची के बड़गाईं अंचल की 8.46 एकड़ जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने के मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, पूर्व राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, आर्किटेक्ट और हेमंत सोरेन के दोस्त विनोद सिंह, जमीन के मूल रैयत राजकुमार पाहन और हिलेरियस कच्छप के खिलाफ 30 मार्च को कोर्ट में प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन फाइल किया है। अब इसी मामले में आगे जांच बढ़ाते हुए मोहम्मद सद्दाम से पूछताछ की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story