भारत

मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ

jantaserishta.com
28 March 2024 4:41 PM IST
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
x

फाइल फोटो

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव पर छिंदवाड़ा के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि क्षेत्र की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
मुख्यमंत्री बुधवार को भाजपा के उम्मीदवार विवेक बंटी साहू का नामांकन भरवाने छिंदवाड़ा पहुंचे थे। एक जनसभा में उन्होंने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कहते हैं कि छिंदवाड़ा "इसका या उसका गढ़ है", तो यह किसी का गढ़ नहीं, गड़बड़ है। पिछली बार ही थोड़ी सी कसर रह गई। जहां 20 लाख वोटर हों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार विकास के काम हो रहे हों, वहां 37 हजार वोटों का अंतर बड़ा नहीं है।
डाॅ. यादव के छिदवाड़ा में गड़बड़ वाले बयान को लेकर कमलनाथ ने एक्स पर लिखा, "मैंने आज अखबारों में पढ़ा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कह रहे हैं कि छिंदवाड़ा में सब गड़बड़ है। यह छिंदवाड़ावासियों का अपमान है। छिंदवाड़ा की अस्मिता के साथ खिलवाड़ है। मुख्यमंत्री आप छिंदवाड़ा के आदिवासी समाज को, छिंदवाड़ा के मेहनतकश नौजवान को, छिंदवाड़ा की सम्मानित माताओं और बहनों को, छिंदवाड़ा के मजदूर और किसानों को गड़बड़ कह रहे हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि छिंदवाड़ा के इस घोर अपमान के लिए मुख्यमंत्री को तत्काल क्षेत्र की जनता से माफी माँगनी चाहिए। हालांकि इस कृत्य के लिए "छिंदवाड़ा की जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी"।
उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भाजपा ने विवेक बंटी साहू को मैदान में उतारा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story