भारत

मोहन यादव सरकार ने वादे पूरे नहीं किए: जीतू पटवारी

jantaserishta.com
20 Sept 2025 2:31 PM IST
मोहन यादव सरकार ने वादे पूरे नहीं किए: जीतू पटवारी
x
भोपाल: कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की मोहन यादव सरकार पर जनता से किए गए वादे पूरे न करने का आरोप लगाया है। साथ ही वोट की चोरी का आरोप भी लगाया है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने शनिवार को कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव हैं, पर उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया, चाहे वह किसान का हो, कर्मचारियों का हो, बहनों का हो या युवाओं का हो या आम जन का हो। हर मामले में यह सरकार पूरी तरह फेल रही हैं।
राज्य सरकार में बढ़ते भ्रष्टाचार और कमीशनबाजी का आरोप लगाते हुए पटवारी ने कहा कि मोहन यादव का एक ही मिशन है: कैसे मिले 50 प्रतिशत कमीशन। इस मामले को उठाना कांग्रेस की जवाबदारी है और हमें जनता की बात करते हुए उसके साथ खड़ा होना पड़ेगा। राज्य की मोहन यादव सरकार को दो साल पूरे होने को हैं।
पटवारी ने राज्य सरकार को जनता के साथ-साथ अपनी भी सरकार बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री को तीन और साल के कार्यकाल के लिए बधाई दी और उनके शासन में सहयोग करने की बात कही। साथ ही, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि दोनों हाथों से हो रहे भ्रष्टाचार को वे मूकदर्शक बनकर नहीं देखेंगे।
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने वोट चोरी के मुद्दे पर कहा कि पूरा देश वोट चोरी को लेकर चिंतित है। राहुल गांधी ने देश को नया नैरेटिव दिया है, जो लोकतंत्र को अमर बनाने का है और वोट की रक्षा करने और अपने मौलिक अधिकार की रक्षा का है। हम आमजन को जगाने का अपना काम कर रहे हैं। हर जिले का दौरा कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के सारे नेता एकजुट होकर जनजागरण कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
बीते दिनों कटनी के बड़वारा विधानसभा में विधायक के मुख्यमंत्री को भरे मंच में सोने की अंगूठी पहनाने के मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को सिर्फ सोना ही चाहिए, इधर बिस्तर पर सोना है, उधर अलग से सोना चाहिए। यही है हमारे मुख्यमंत्री के अंदर एक अलग सा हुनर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story