भारत
छत्तीसगढ़: कुछ देर में मोहन मरकाम लेंगे मंत्री पद की शपथ, राजभवन पहुंचे
jantaserishta.com
14 July 2023 11:07 AM IST

x
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए मोहन मरकाम को शुक्रवार को दूसरी जिम्मेदारी सौंपी जाने वाली है। वे राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री पद की शपथ लेंगे। मरकाम को प्रेमसाय टेकाम के स्थान पर मंत्रिमंडल में जगह दी जा रही है। टेकाम से गुरुवार को इस्तीफा लिया गया था।
राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले है और कांग्रेस इसके लिए नए सिरे से जमावट कर रही है। पहले मंत्री टी एस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया और उसके बाद प्रदेशाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दीपक बेज को दी गई और अब मरकाम को मंत्री बनाया जा रहा है। मरकाम ने मंत्री बनाए जाने पर कहा कि पहले उन्होंने साढ़े चार साल तक प्रदेशाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाई और अब उन्हें राज्य की जनता की सेवा के लिए मंत्री बनाया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि मरकाम को संभवतः स्कूल शिक्षा विभाग का जिम्मा दिया जा सकता है, वहीं उप मुख्यमंत्री सिंहदेव को कुछ नए विभाग और दिए जा सकते है। वर्तमान में सिंहदेव के पास स्वास्थ्य विभाग है।
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ कांग्रेसकांग्रेसमोहन मरकामChhattisgarhChhattisgarh NewsChhattisgarh CongressCongressMohan Markam
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





