भारत
Odisha CM: ओडिशा के मुख्यमंत्री बनने जा रहे मोहन चरण माझी, देखें शपथ ग्रहण LIVE
jantaserishta.com
12 Jun 2024 4:42 PM IST

x
भुवनेश्वर: ओडिशा के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी आज अपने नए मंत्रिपरिषद के साथ शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जारी हैं।
चौकीदार का बेटा
ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में नामित भाजपा के आदिवासी नेता मोहन चरण माझी ने लगभग तीन दशक पहले एक गांव के सरपंच के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। नई सरकार बुधवार को यहां जनता मैदान में शाम पांच बजे शपथ लेगी। आदिवासी बहुल और खनिज समृद्ध क्योंझर जिले के रायकला गांव से ताल्लुक रखने वाले एक चौकीदार के बेटे 52 वर्षीय माझी चार बार वर्ष 2000, 2004, 2019 और 2024 में ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए हैं। स्नातक की पढ़ाई करने वाले माझी वर्ष 1997-2000 तक गांव के प्रधान रहे। वर्ष 2000 में क्योंझर से विधायक चुने जाने से पहले माझी भाजपा के आदिवासी मोर्चा के सचिव भी थे।
हालिया विधानसभा चुनाव में मोहन माझी ने बीजद की मीना माझी को हराकर क्योंझर सीट बरकरार रखी। पिछली ओडिशा विधानसभा में वह विपक्ष के मुख्य सचेतक थे और कई अहम मुद्दों पर बीजद सरकार के खिलाफ मुखर रहे थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में माझी ने कहा, भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से, भाजपा ने ओडिशा में बहुमत हासिल किया और राज्य में सरकार बनाने जा रही है। मैं राज्य के 4.5 करोड़ लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने बदलाव के लिए वोट दिया। माझी ने कहा कि भाजपा ओडिशा के लोगों के भरोसे का सम्मान करेगी। भाजपा ने 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में 78 सीटें हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
LIVE : ଭୁବନେଶ୍ୱର ସ୍ଥିତ ଜନତା ମଇଦାନରେ ଓଡ଼ିଶାର ନୂତନ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ଏବଂ ମନ୍ତ୍ରୀ ମଣ୍ଡଳର ଶପଥ ପାଠ ସମାରୋହ । https://t.co/Zb3YwVR0EM
— BJP Odisha (@BJP4Odisha) June 12, 2024
Tagsभुवनेश्वरओडिशा मनोनीत मुख्यमंत्रीओडिशा मुख्यमंत्रीमोहन चरण माझीBhubaneswarOdisha Chief Minister NominatedOdisha Chief MinisterMohan Charan Majhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





