भारत

Mukesh अंबानी के घर मोहन भागवत का भव्य स्वागत, अनंत अंबानी के व्यवहार ने जीता सबका दिल

Nil dhankar
29 Jun 2024 7:09 AM IST
Mukesh अंबानी के घर मोहन भागवत का भव्य स्वागत, अनंत अंबानी के व्यवहार ने जीता सबका दिल
x
वीडियो

मुंबई। अनंत अंबानी Anant Ambani और राधिका मर्चेंट Radhika Merchant की शादी से पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत mohan bhagwat शुक्रवार को मुकेश अंबानी के एंटीलिया पहुंचे। इस मौके पर मुकेश अंबानी ने पत्नी नीता अंबानी, बेटे अनंत और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ उनका स्वागत किया। बता दें कि 12 जुलाई को मुंबई में अनंत और राधिका की शादी होने वाली है। इससे पहले अंबानी परिवार ने लोगों को न्योता देना शुरू कर दिया है। वहीं जब मोहन भागवत एंटीलिया पहुंचे तो जोरदार तरीके से उनका स्वागत किया गया।

इस मौके पर राधिका पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं। वहीं अनंत अंबानी ने ऑरेंज कलर का कुर्ता और जैकेट पहन रखी थी। नीता अंबानी भी ऑरेंज सिल्क सारी में हाथ जोड़े भागवत के स्वागत के लिए खड़ी थीं। बता दें कि हाल ही में मुकेश अंबानी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भी शादी का निमंत्रण देने पहुंचे थे। वहीं अनंत अंबानी खुद बॉलिवुड अभिनेता अक्षय कुमार को शादी का कार्ड देने गए थे।

नीता अंबानी सबसे पहले शादी का न्योता देने काशी विश्वनाथ पहुंची थीं। उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और उन्हें शादी का न्योता दिया। दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था, मुझे बाबा भोलेनाथ के दर्शन हुए। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। हिंदू परंपरा में किसी काम की शुरुआत से पहले भगवान का आशीर्वाद लिया जाता है। मैंने बाबा को शादी का न्योता भी दिया है। मैं 10 साल बाद काशी आ पाई हूं। काशी में विकास कार्य को देखकर मुझे अच्छा लगा।


Next Story