भारत

BJP नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ मोहाली कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

jantaserishta.com
7 May 2022 5:57 PM IST
BJP नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ मोहाली कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
x

नई दिल्ली: मोहाली की अदालत ने भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के ख़िलाफ़ गिरफ्तारी वारंट जारी किया और पुलिस को उन्हें गिरफ़्तार करने और अदालत में पेश करने के निर्देश दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक पंजाब के मोहाली की कोर्ट ने 7 मई को दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ नया गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. मोहाली के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच से बग्गा को गिरफ्तार करने और कोर्ट में पेश करने के लिए कहा है.
मोहाली कोर्ट से नया गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद अब बग्गा पर गिरफ्तारी की तलवार फिर से लटकने लगी है. पंजाब पुलिस की टीम किसी भी समय बग्गा को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो सकती है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story