भारत

Modi के दोस्त ओम माथुर बन सकते है भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष

Nilmani Pal
23 Jun 2024 1:53 AM GMT
Modi के दोस्त ओम माथुर बन सकते है भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष
x

दिल्ली Delhi। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा JP Nadda के केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद अब पार्टी को नए अध्यक्ष का चुनाव करना होगा। लोकसभा चुनाव के नतीजे और भाजपा संघ के भीतर बनी असहज स्थिति के बाद इस बात की प्रबल संभावना है कि नए अध्यक्ष के चयन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। इसके अलावा, भाजपा की नई टीम में भी काफी बदलाव आ सकता है। अध्यक्ष की दौड़ में ओम माथुर Om Mathur का नाम आगे है।

भाजपा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है, क्योंकि पार्टी के संगठन चुनाव भी जल्द शुरू होंगे, जिनके पूरा होने में लगभग छह माह का समय लगेगा। ऐसे में केंद्रीय संसदीय बोर्ड तब तक नड्डा को अध्यक्ष बनाए रखकर कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति कर सकता है या वह नए अध्यक्ष की नियुक्ति भी कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, दोनों ही स्थितियों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका अहम होगी। संघ सीधे तौर पर भाजपा के कामकाज में दखल नहीं देता है, लेकिन संघ का आनुषंगिक संगठन होने के नाते भाजपा संगठन का ताना-बाना संघ ही बुनता है। संघ से आए पूर्णकालिक प्रचारक भाजपा में संगठन महामंत्रियों की भूमिका निभाते हैं चाहे वह केंद्रीय स्तर पर हों या फिर राज्यों में।

भाजपा का चुनावी तथा राजनीतिक नेतृत्व कोई भी करे, लेकिन संगठन की रीढ़ में संघ ही रहता है। सूत्रों के अनुसार, हाल के लोकसभा चुनाव में भाजपा और संघ के बीच समन्वय की कमी उभरी थी। अब संघ की केरल में होने वाली समन्वय बैठक में जब भाजपा की अध्यक्ष भी हिस्सा लेने जाएंगे तब आगे की चर्चा हो सकती है। इस बैठक में संघ के सभी आनुषंगिक संगठन के प्रमुख हिस्सा लेंगे। सूत्रों के अनुसार, संघ भाजपा के अध्यक्ष के रूप में ऐसे व्यक्ति को पसंद कर सकता है जो न केवल संघ पृष्ठभूमि से हो, बल्कि संगठन को लेकर सजग और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने वाला हो।

ओम माथुर पीएम मोदी के करीबी और साथी रह चुके हैं। गुजरात में जब पीएम मोदी मुख्यमंत्री थे। तब उन्होंने ओम माथुर के साथ काम किया था। इसको लेकर पीएम मोदी उनकी माथुर की उनके गृह जिले पाली में तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैं और हमारे ओम माथुर ऐसे लोग हैं, जो सालों से संगठन का काम कर रहे हैं। कंधे पर थैला लटकाकर बसों में जाना और पार्टी का काम करना। चुनाव प्रबंधन भी देखे थे। पीएम की तारीफ के बाद यह स्पष्ट हो गया कि वह माथुर उनके करीबी नेता है।

Next Story