भारत
'मोदी का परिवार' को मिला जदयू का साथ, भाजपा ने नीतीश का पुराना वीडियो शेयर कर कसा तंज
jantaserishta.com
5 March 2024 11:38 AM IST

x
'मोदी का परिवार' को मिला जदयू का साथ, भाजपा ने नीतीश का पुराना वीडियो शेयर कर कसा तंज
पटना: भाजपा द्वारा सोशल मीडिया पर 'मोदी का परिवार' कैंपेन को अब जदयू का भी साथ मिला है। जदयू ने अपने एक्स हैंडल से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर तंज कसते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, लालू प्रसाद ने रविवार को पटना में आयोजित एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवारवाद पर निशाना साधे जाने पर पलटवार किया था। इसके बाद भाजपा ने सोशल मीडिया पर 'मोदी का परिवार ' कैंपेन शुरू कर दिया।
बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित कई नेताओ ने सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट में अपने नाम के साथ 'मोदी का परिवार' जोड़ लिया। इधर, भाजपा के इस कैंपेन को जदयू का भी साथ मिला है। जदयू ने अपने एक्स हैंडल से नीतीश कुमार का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमे वे पूरे बिहार को अपना परिवार बता रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोगों के लिए पति पत्नी और बेटा बेटी परिवार हो सकता है लेकिन हम लोगों के लिए पूरा बिहार ही परिवार है। इस पुराने वीडियो को शेयर करते हुए जदयू ने लिखा कि पूरे बिहार को हम एक परिवार मानते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





