भारत

सुनें AUDIO: मोदी का लालू पर बड़ा आरोप: जेल से किया फोन, NDA विधायकों को मंत्रिपद का दिया ऑफर

jantaserishta.com
25 Nov 2020 10:49 AM IST
सुनें AUDIO: मोदी का लालू पर बड़ा आरोप: जेल से किया फोन, NDA विधायकों को मंत्रिपद का दिया ऑफर
x

फाइल फोटो 

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर बड़ा खुलासा किया है. सुशील मोदी ने आरोप लगाया है कि रांची में जेल की सजा काट रहे लालू प्रसाद लगातार मोबाइल फोन के जरिए एनडीए विधायकों से संपर्क साध रहे हैं और उन्हें महागठबंधन में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं. लालू फिलहाल रिम्स अस्पताल के केली बंगले में रह रहे हैं.

सुशील मोदी ने आरोप लगाया है कि लालू मोबाइल नंबर 805121... के माध्यम से एनडीए विधायकों को महागठबंधन में शामिल होने के बदले मंत्री बनाने का प्रलोभन दे रहे हैं.

ट्वीट पर यह खुलासा करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि जब उन्होंने इस मोबाइल नंबर पर फोन लगाया तो खुद लालू प्रसाद ने फोन उठाया. इसके बाद सुशील मोदी ने लालू से फोन पर कहा कि वह जेल के अंदर बैठकर एनडीए को तोड़ने की घिनौनी साजिश कर रहे हैं, जिसमें सफल नहीं होंगे.

सुशील मोदी का यह खुलासा बेहद सनसनीखेज है क्योंकि बुधवार को बिहार विधानसभा के स्पीकर का चुनाव होना है. एनडीए खेमे से बीजेपी विधायक विजय कुमार सिन्हा और महागठबंधन के तरफ से आरजेडी विधायक अवध बिहारी सिंह स्पीकर पद के लिए मैदान में हैं.

इस बात की पूरी संभावना है कि बुधवार को विधानसभा स्पीकर पद के लिए चुनाव निश्चित है और ऐसे में लालू प्रसाद के तरफ से एनडीए विधायकों को तोड़ने की साजिश का आरोप बेहद गंभीर है.




जेडीयू प्रवक्ता ने कहा- आदतन अपराधी हैं लालू

सुशील मोदी के इस खुलासे को लेकर जनता दल यूनाइटेड ने भी प्रतिक्रिया दी है. जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि लालू आदतन अपराधी हैं. अब कौन सा प्रमाण चाहिए की आदतन अपराधी हैं लालू ? सत्ता के रसूख का इस्तेमाल करके भ्रष्टाचार का सजायाफ्ता अस्पताल में हैं और सीधे फोन पर संवाद कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि तेजस्वी को अपने पिता के इस गुनाह पर जुबान खोलना चाहिए. बिहार में विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव होना है और उससे पहले लालू प्रसाद द्वारा विधायकों को प्रलोभन दिया जा रहा है. लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव केवल उगाही का काम जानते हैं. सुशील मोदी के आरोप काफी गंभीर हैं और लालू प्रसाद के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का पलटवार

सुशील मोदी के आरोपों पर राष्ट्रीय जनता दल ने पलटवार किया है. पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा "मैनेज किए गए जनादेश वाली सरकार को हमेशा ही खतरा बना रहता है. सुशील मोदी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं और उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि एनडीए सरकार कभी भी गिर सकती है. असली मुद्दों से भटकाने के लिए सुशील मोदी अनर्गल आरोप लगा रहे हैं. उपमुख्यमंत्री पद से हटा दिए गए हैं इसीलिए चर्चा में बने रहने के लिए सनसनीखेज आरोप लगा रहे हैं."

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story