भारत

काजू का तेल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया गया, कूलिंग ऑपरेशन जारी

jantaserishta.com
1 Oct 2024 9:39 AM IST
काजू का तेल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया गया, कूलिंग ऑपरेशन जारी
x
मोदीनगर: मोदीनगर स्थित पवनपुरी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित काजू के तेल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया।
फैक्ट्री के एक हिस्से में काजू का तेल निकालने का काम होता था, जबकि दूसरे हिस्से में गत्ते के रोल बनाने का काम किया जा रहा था। आग मुख्य रूप से काजू का तेल निकालने वाले हिस्से में लगी और देखते-देखते विकराल रूप ले लिया।
आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि अन्य जनपदों से भी अग्निशामक गाड़ियों को बुलाना पड़ा। दमकल की 12 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल सिंह ने बताया कि रात लगभग 12:30 बजे मोदी नगर फायर स्टेशन को सूचना मिली कि गंगानगर पुल के पास यूसुफपुर मनोटा गांव के प्लॉट नंबर 87-ए स्थित फैक्ट्री में आग लग गई है। तत्काल दो अग्निशमन वाहन मौके पर भेजे गए। फैक्ट्री दो भागों में विभाजित थी, जिसमें एक भाग में काजू का तेल निकालने का कार्य किया जाता था, जबकि दूसरी तरफ गत्ते के रोल बनाने का कार्य किया जाता था। काजू के तेल वाले भाग में पूरी तरह से आग फैल गई थी और रासायनिक ड्रमों में आग लगने से धुआं निकल रहा था।
उन्होंने कहा कि आग की तीव्रता को देखते हुए वैशाली, कोतवाली, साहिबाबाद और धोनी फायर स्टेशन से भी गाड़ियां बुलाई गईं। इसके अलावा, गौतम बुद्ध नगर और मेरठ से भी गाड़ियां मंगाई गईं। लगभग दो दर्जन अग्निशमन वाहनों ने मिलकर आग बुझाई। इस घटना में किसी की जान नहीं गई है। फिलहाल, आग बुझाने के बाद कूलिंग की जा रही है और मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story