भारत

PM मोदी ने कर्नाटक की जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने का किया आग्रह

jantaserishta.com
10 May 2023 8:56 AM IST
PM मोदी ने कर्नाटक की जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने का किया आग्रह
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कर्नाटक के मतदाताओं से, विशेष तौर पर युवा और पहली बार वोट करने वाले मतदाताओं से, बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब में जालंधर लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव और मेघालय, ओडिशा एवं उत्तर प्रदेश में विधान सभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव वाले क्षेत्रों के मतदाताओं से भी मतदान अवश्य करने का आग्रह किया है। मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, कर्नाटक के लोगों, विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को समृद्ध बनाने का आग्रह करता हूं।
उन्होंने देश के कई अन्य राज्यों में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के तहत हो रहे मतदान वाले क्षेत्रों के मतदाताओं से भी बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करते हुए ट्वीट कर कहा, पंजाब में एक संसदीय सीट और मेघालय, ओडिशा और उत्तर प्रदेश की विधान सभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। उन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं से बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह करता हूं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story