भारत

मोदी-पुतिन की मुलाकात, रूसी राष्ट्रपति ने कही बड़ी बात

jantaserishta.com
5 Dec 2025 1:04 PM IST
मोदी-पुतिन की मुलाकात, रूसी राष्ट्रपति ने कही बड़ी बात
x
देखें वीडियो .

नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं. गुरुवार को दिल्ली पहुंचने पर पीएम मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

भारत-रूस संबंधों पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, '2001 में आपके पदभार संभालने और पहली बार भारत आने के बाद अब 25 वर्ष हो चुके हैं. उस पहली यात्रा में ही दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की एक मजबूत नींव रखी गई थी. मेरे लिए खुशी की बात है कि आपके साथ मेरे संबंधों को भी 25 साल हो गए. मेरा मानना है कि आपने 2001 में जो भूमिका निभाई थी, वह इस बात का शानदार उदाहरण है कि एक दूरदर्शी नेता जहां से शुरू करता है, वह रिश्तों को कितनी ऊंचाइयों तक ले जा सकता है.'
हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ बातचीत में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में शांति स्थापित करने की भारत की पहल पर प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की प्रशंसा की. पीएम मोदी ने कहा कि 'भारत तटस्थ नहीं है. भारत का पक्ष शांति का है'. उन्होंने कहा, 'पुतिन की ये यात्रा ऐतिहासिक है. यूक्रेन संकट पर लगातार आपसे बात हुई. हमें शांति के रास्ते तलाशने चाहिए. शांति के मार्ग से ही विश्व का कल्याण होगा. हम शांति के हर प्रयास के साथ हैं. जल्द विश्व चिंताओं से मुक्त होगा. दुनिया जल्द शांति की दिशा में लौटेगी. रूस भी शांति का पक्षधर है. हमें शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रयास करना चाहिए. हर क्षेत्र में संबंध आगे ले जाना चाहते हैं.'
पुतिन का संदेश
भारत दौरे पर आए राष्ट्रपति पुतिन ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर उन्होंने गांधीजी के सिद्धांतों को याद करते हुए आगंतुक पुस्तिका में लंबा संदेश लिखा. पुतिन ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने समय में ही नए, ज्यादा न्यायपूर्ण वर्ल्ड ऑर्डर का अंदाजा लगा लिया था जो अभी बन रहा है.
राष्ट्रपति पुतिन को शुक्रवार को सबसे पहले राष्ट्रपति भवन में 21 तोपों को सलामी दी गई. इसके बाद वे महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंचे.
पुतिन ने राजघाट पर फूलमाला चढ़ाकर गांधी को श्रद्धांजलि दी और फिर विजिटर्स बुक में संदेश में लिखा. ये उनकी यात्रा के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के एजेंडे का हिस्सा था.
हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री मोदी का मुझे आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद करता हूं. रूस यूक्रेन के साथ एक शांतिपूर्ण समाधान पर काम कर रहा है. भारत और रूस का रिश्ता भरोसे पर टिका है. दुनिया तभी आगे बढ़ेगी जब हम शांति के रास्ते पर चलेंगे.’ पुतिन ने यह भी कहा कि वह भारत के उन प्रयासों की सराहना करते हैं जो यूक्रेन में शांति स्थापित करने और संवाद को बढ़ावा देने पर केंद्रित हैं. उन्होंने यह भी कहा कि रूस अमेरिका के साथ मिलकर भी शांति स्थापित करने में लगा है. उनके बयान से साफ है कि शांति प्रक्रिया में भारत की भूमिका रूस के लिए महत्वपूर्ण बनी हुई है.
महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पर विजिटर्स बुक में पुतिन ने बहुपक्षीयता (मल्टीपोलैरिटी) का संदेश दिया. पुतिन का यह संदेश गांधी की अहिंसा और शांति की विरासत के संदर्भ में वैश्विक शांति और बहुपक्षीय विश्व व्यवस्था पर जोर देता हुआ प्रतीत होता है.
विजिटर्स बुक में राष्ट्रपति पुतिन ने लिखा, "आज के भारतीय राज्य के संस्थापकों में से एक महान दार्शनिक और मानवतावादी महात्मा गांधी ने हमारी दुनिया के लिए लीडरशिप के मसले पर एक बहुत बड़ा योगदान दिया. पुतिन ने लिखा कि आजादी, अच्छाई और परोपकार पर उनके विचार आज भी काम के हैं. "
पुतिन ने अपने संदेश में न्यू वर्ल्ड ऑर्डर को याद करते हुए गांधीजी के मैसेज की चर्चा की. उन्होंने लिखा, "महात्मा गांधी ने असल में उस नए, ज़्यादा न्यायपूर्ण वर्ल्ड ऑर्डर का अंदाज़ा लगाया था जो अभी बन रहा है. एल. एन टॉलस्टॉय को लिखे अपने चिट्ठियों में उन्होंने दुनिया के भविष्य, भागने से आज़ादी और लोगों के बारे में बात की. ये वही सिद्धांत और मूल्य हैं जिनका रूस और भारत आज इंटरनेशनल स्टेज पर सम्मान करते हैं और सहयोग करते हैं."

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null