भारत

मोदी-पुतिन की मुलाकात युद्ध से शांति की ओर बढ़ने का दिया संदेश

SHIDDHANT
31 Aug 2026 11:38 PM IST
मोदी-पुतिन की मुलाकात युद्ध से शांति की ओर बढ़ने का दिया संदेश
x
मोदी-पुतिन की अहम बैठक व्यापार से लेकर यूक्रेन संकट तक हुई बात
Delhi दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन से पहले अहम मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच आधे घंटे से ज्यादा समय तक चली बैठक में भारत-रूस संबंधों, व्यापार, आर्थिक सहयोग, यूक्रेन युद्ध, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संकट को लेकर भारत का रुख दोहराते हुए कहा कि दुनिया को “अंतहीन युद्ध से युद्ध के अंत की ओर” बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि मानवता की भलाई के लिए संघर्षों का समाधान बातचीत और शांतिपूर्ण प्रयासों के जरिए होना चाहिए।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा शांति और संवाद के पक्ष में रहा है। उन्होंने यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा कि किसी भी समस्या का समाधान युद्ध के रास्ते से नहीं बल्कि बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों से निकाला जा सकता है। प्रधानमंत्री ने रूस के साथ भारत के पुराने और मजबूत संबंधों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए मिलकर काम किया जाएगा।
वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और रूस के बीच मजबूत होते रिश्तों की सराहना की। पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के संबंध लगातार बेहतर हो रहे हैं और इसमें प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पुतिन ने भारत-रूस व्यापार और आर्थिक सहयोग में हुई प्रगति का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार में वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा पर्यटन क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ा है।
बैठक में रूस के राष्ट्रपति की आगामी भारत यात्रा को लेकर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में पुतिन की मौजूदगी दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करेगी। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने वैकल्पिक सप्लाई रूट, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और बहुपक्षीय सहयोग जैसे मुद्दों पर भी बातचीत की। बदलती वैश्विक परिस्थितियों के बीच भारत और रूस आर्थिक तथा रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। मोदी-पुतिन की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक स्तर पर युद्ध और तनाव की स्थिति बनी हुई है। भारत लगातार सभी पक्षों से शांति और बातचीत के रास्ते पर लौटने की अपील करता रहा है।
Next Story