भारत
भूटान के नरेश से मिले PM मोदी, अतिरिक्त क्रेडिट सुविधा का दिया आश्वासन
jantaserishta.com
4 April 2023 5:18 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत ने मंगलवार को नेपाल को उसकी 13वीं पंचवर्षीय योजना में सहयोग का आश्वासन दिया तथा एक अतिरिक्त स्टैंडबाय क्रेडिट सुविधा का वादा किया, जिसका भूटान जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक की मुलाकात के बाद विदेश सचिव विनय क्वोत्रा ने बताया कि बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि भारत भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना में सहयोग बढ़ाएगा।
क्वोत्रा ने कहा भारत एक अतिरिक्त स्टैंडबाय क्रेडिट सुविधा देने की दिशा में काम करेगा। हम भूटान से कृषि उत्पादों के निर्यात के लिए ऐसी व्यवस्था पर काम करेंगे जो लंबे समय तक टिक सके। साथ ही पेट्रोलियम और कोयला जैसी महत्वपूर्ण वस्तुओं की सुनिश्चित आपूर्ति के लिए दीर्घावधि द्विपक्षीय समझौतों पर भी काम करेंगे।
विदेश सचिव ने बताया कि भूटान नरेश के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने भूटान के सामाजिक-आर्थिक सुधारों को समर्थन जारी रखने की बात दोहराई।
क्वोत्रा ने कहा, भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक भारत के विशेष दौरे पर हैं। उनके इस दौरे की योजना लंबे समय से बन रही थी और भारत तथा भूटान के बीच लंबे आदान-प्रदान को आगे बढ़ाएगी।
Tagsभूटानपीएम मोदीजिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुकअतिरिक्त क्रेडिट सुविधाBhutanPM ModiJigme Khesar Namgyel WangchuckAdditional Credit Facility
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





