भारत

मोदी जी...महिला का VIDEO तेजी से वायरल, आपने देखा?

jantaserishta.com
4 July 2024 9:39 AM IST
मोदी जी...महिला का VIDEO तेजी से वायरल, आपने देखा?
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं. वीडियो में महिला कहती है कि उसकी बात पीएम नरेंद्र मोदी तक पहुंच जानी चाहिए. वो कहती है कि उसके गांव में सड़क नहीं बनी है. कलेक्टर और सांसद तक से लोगों ने मुलाकात कर ली, लेकिन फिर भी सड़क नहीं बनी. कोई अर्जी नहीं सुन रहा. उसने बताया कि खराब सड़क के कारण काफी दिक्कतें होती हैं. खासतौर पर बारिश के समय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वो वीडियो में सड़क और आसपास की हालत भी दिखाती है.
वायरल वीडियो में महिला कहती है, 'मोदी जी हमारे यहां का रोड बनवा दीजिए. आपके सांसद हमारे यहां से सारी 29 सीट जीते हैं. हमारे मध्य प्रदेश के लोगों ने जिताया है. हमारे यहां के लोग सांसद, विधायक, कलेक्टर तक से मिल आए हैं. लेकिन कोई नहीं सुन रहा. कोई अर्जी नहीं सुन रहा. हमने वीडियो भी दिखाया था. यहां के लोगों को चलने तक में बहुत परेशानी आती है. यहां की हालत देख लीजिए. हमारे गांव का नाम खडीखुर्द है. जो सीधी जिले में पड़ता है. जंगल है तो क्या हुआ, रोड तो चाहिए न. यहां कितनी बस पलटती हैं. बरसात में तो और हालत खराब होती है. हमारी सभी से अपील है कि बात मोदी जी तक जानी चाहिए.'
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर छपरा जिला नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे अभी तक 1.38 लाख लोगों ने देख लिया है. जबकि इसे 5 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'सराहनीय प्रयास, लोग जहां फालतू और अशलील रील बनाते है. ऐसे बनाएं तो सरकार जरूर सुनेगी.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'इनका रोड जल्द से जलदी बनना चाहिए. कृपया इनकी बात आगे बढ़ाएं आप लोग.'
ये खबर सोशल मीडिया यूजर के दावे पर बनाई गई है. हम इनके दावे की पुष्टि नहीं करता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story